मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में बकरी का बच्चा घर पर चले जाने से नाराज दबंगों ने पीड़िता और उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर किया घायल
किशनी क्षेत्र के नगला देवी गुलरियापुर निवासी आशा देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को SP कार्यालय में शिकायत की। जिसमें बताया की बीती 21 जनवरी को सुबह पीड़िता का बकरी का बच्चा दबंग के घर चला गया था। जिससे नाराज होकर दबंगों ने पीड़िता और उसकी पुत्री के साथ बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। सुनवाई न होने पर पीड़िता ने SP से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग।