मैनपुरी: अज्ञात कारणों के चलते इंटर की छात्रा ने भावत नहर पुल में कूद कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रिया पुत्री सुखदेव इंटर की छात्रा थी। अज्ञात कारणों के चलते उसने भावत नहर पुल में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से छात्रा को बाहर निकाला और CHC में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।