मैनपुरी: कुर्रा क्षेत्र निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर जबरन छेड़छाड़ व मारपीट करने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
शुक्रवार को कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह बीती दिनांक 16 फरवरी को खेत पर गई थी। तभी एक व्यक्ति द्वारा उसके साथ जबरन छेड़छाड़ व मारपीट की गई। वहीं महिला ने थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई न होने के चलते एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।