मंझनपुर: सैनी के पास तेज आवाज के साथ फटा पिकअप का टायर, टायर फटने से पिकअप पलटी, 4 युवक हुए घायल
कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के सैनी के पास तेज आवाज के साथ चलती हुई एक पीकअप का टायर फट गया है। टायर फटने से पिकअप पलट गई जिसमें 4 युवक घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि काजीपुर के रहने वाले चारों युवक पीकअप पर सवार होकर कटोघन जा रहे थे। तभी हादसा हुआ है। सभी घायलों का इलाज मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।