कन्नौज: जनपद में मक्का की खेती करने वाले किसानों को अनुदान पर मिलेगा बीज, शनिवार से शुरू होगी बीज वितरण की कार्यवाही - आवेश सिंह
जनपद कन्नौज में मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार की तरफ से उनको अनुदान पर बीज मोहिया कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह ने शुक्रवार को जानकारी दी है। जनपद के आठ बीज केंद्रों पर अनुदान पर वितरण की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो जाएगी। बीते दिनों कलेक्ट्रेट में किसानों को मक्का फसल से जुड़ी गोष्ठी में जानकारी भी दी गई थी।