चौपारण: समान मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना, भेदभाव का लगाया आरोप
चौपारण के बजरंग चौक पर ग्राम पिपरा और सिंघरावाँ के ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण मुआवजे में कथित भेदभाव के विरोध में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने एक ही परियोजना से प्रभावित सभी रैयतों को समान दर से मुआवजा देने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।