महोबा: सूपा खोड़ा के एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, हायर सेंटर किया गया रिफर
Mahoba, Mahoba | Jul 7, 2026 महोबा के सूपा खोड़ा निवासी 25 वर्षीय अजय राजपूत पुत्र निर्भय सिंह राजपूत ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो सभी के होश उड़ गए और परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया है।