संभल: बंजर भूमि प्रकरण में अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई, सैंडोरा गांव के राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित
बंजर भूमि से संबंधित शिकायत प्रकरण में जिलाधिकारी द्वारा अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर की गई जांच के उपरांत संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की गई,इस क्रम में राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासकीय कार्यों में अनियमितता,भ्रष्टाचार अथवा कर्तव्य के प्रति लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।