बकलेहटा उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने गंदगी, इलाज कैसे हो? स्वास्थ्य कर्मियों को भी बीमारियों का खतरा
रीठी तहसील अंतर्गत बकलेहटा उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने फैली गंदगी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। उप स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार के सामने कचरे और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो यहां वर्षों से साफ-सफाई ही नहीं हुई हो