मोहास गांव में खौलते पानी से झुलसा डेढ़ साल का बच्चा, अस्पताल में इलाज जारी
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहास गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रोज़ी-रोटी के लिए मजदूरी कर रहे मढ़ईया देवराखुर्द निवासी एक परिवार का डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा खौलते पानी में गिरकर बुरी तरह झुलस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार मोहास गांव में रहकर झाड़ू बनाने का काम करता है और इसी से अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा है।