बड़गांव के शासकीय विद्यालय के बाथरूम में छात्र को लगा करंट, ज़िला अस्पताल रेफर
कटनी जिले के रिठी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव स्थित शासकीय विद्यालय में सोमवार को एक छात्र को स्कूल के बाथरूम में करंट लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार विद्यालय की कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्र अहम कुशवाहा बाथरूम गया था, इसी दौरान उसे अचानक करंट लग गया, जिससे वह घायल हो गया