रीठी: सड़क हादसे में कन्या माध्यमिक शाला के शिक्षक सुनील दुवे का निधन, संदीपनी स्कूल में शोक सभा
रीठी संकुल की कन्या माध्यमिक शाला रीठी में पदस्थ शिक्षक सुनील दुवे का टोल प्लाजा मझगवा के पास हुए सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार से शिक्षा जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है दिवंगत शिक्षक की स्मृति में आज सोमवार सुबह 11 बजे संदीपनी स्कूल, रीठी में शोक सभा का आयोजन किया गया।