रामपुर: शुक्रवार को किला परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख रहे शामिल
Rampur, Rampur | Mar 14, 2025 शुक्रवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर जनपद में होली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से दोपहर 2:00 तक रंग खेल कर होली मनाई गई उसके बाद शाम 4:00 बजे से रामपुर के किला परिसर में भारत विकास परिषद द्वारा होली मिलन समाहरोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समाहरोह में सभी धर्म के व सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।