रामपुर: विजईया गांव में मामूली बात को लेकर 5 लोगों ने एक व्यक्ति को लोहे की रॉड से मारपीट कर किया घायल
Rampur, Rampur | Mar 14, 2025 विजईया गाँव में मामूली सी बात को लेकर पांच लोगों ने एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला करके घायल कर दिया है। घायल व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना शुक्रवार की शाम 6:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद घायल व्यक्ति ने थाना सिविल लाइंस में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल व्यक्ति को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।