करछना: करछना विकासखंड कार्यालय में समय पर चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रधान संघ ने की बैठक
करछना विकासखंड कार्यालय में अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले करछना विकासखंड के प्रधान संघ अध्यक्ष अवतार किशन सिंह के साथ सभी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों ने प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी की मौजूदगी में बैठक किया। इस बैठक में सरकार से मांग की गई की पंचायत चुनाव को समय से कराए जाएं यदि चुनाव समय से नहीं होता है तो प्रशासन नियुक्ति पत्र दे।