औरैया: कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर बाईपास स्थित पंचशील नगर में बन रहे मकान से चोरों ने फिटिंग का तार किया चोरी
बैसुंधरा निवासी अनिल कुमार सिंह और ब्रजेश कुमार सहायक अध्यापक निवासी यशोदा नगर इटावा ने शनिवार शाम करीब 8 बजे कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि दिबियापुर बाईपास पर स्थित मोहल्ला पंचशील नगर में मकान का निर्माण कराया जा रहा है। अनिल ने बताया कि मकान में फर्नीचर का काम चल रहा है। चोरों ने तीन मंजिल मकान में बिछाई गई बिजली के तारों को चोरी कर लिया है।