कायमगंज: गांव रामपुर जसू में रूपयों के लेनदेन के विवाद में दोनों भाइयों की लाठी-डंडों से मारपीट, वीडियो वायरल
शमशाबाद के गांव रामपुर जसू में रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक की लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित युवक गांव धोलेश्वर निवासी विनय ने थाना शमशाबाद पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वहां उनके एक दुकानदार से उधारी के रुपये मांगे।दुकानदार ने रुपये देने से इनकार कर दिया और विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा।