खरीक: नारायणपुर में सड़क दुर्घटना, तीन युवक घायल
नारायणपुर एनएच-31 पर बुधवार रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। सभी युवक खरीक के लत्तीपुर गांव भोज में शामिल होने जा रहे थे। हादसा बजाज शोरूम के पास हुआ। घायलों को सीएचसी नारायणपुर में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में अरसद अली और एजूब अली को जीएमसीएच पूर्णिया रेफर किया गया। तीनों युवक खगड़िया जिले के भेमरी गांव के रहने वाले हैं।