शिकोहाबाद: रपड़ी में युवक के पैर पर कुल्हाड़ी गिरने से गंभीर चोट, जिला अस्पताल में कराया गया इलाज
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मौहल्ला खेडा निवासी आमिर रपड़ी में सोमवार दोपहर लकडी काट रहा था। इसी दौरान कुल्हाडी उसके पैर पर गिर पडी। जिससे वह घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक दिया। घटना को लेकर सोमवार सायं पांच बजे करीबन उसने मीडिया को पूरी जानकारी दी।