श्रीगंगानगर जिले की रायसिंहनगर थाना पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 750 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। गश्त के दौरान रायसिंहनगर–श्रीविजयनगर रोड पर गांव 35 एनपी के पास तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई।