बोध गया: बोधगया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का आयोजन, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण
बोधगया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण मंडल के बसाढी ग्राम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार की दोपहर 3 बजे किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक विकास से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।