कोंडागांव: कोंडागांव वन विभाग ने अवैध लकड़ी भंडारण पर की बड़ी कार्रवाई, माकड़ी क्षेत्र से ₹1.35 लाख कीमत की 45 नग लकड़ी जब्त
कोंडागांव वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने अवैध लकड़ी भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 45 नग लकड़ी जब्त की। यह कार्रवाई 3 अप्रैल 2026 को वनमंडलाधिकारी के निर्देश और उपवनमंडलाधिकारी (पूर्व) के मार्गदर्शन में रेंज माकड़ी के ग्राम मगेदा हीरापुर में की गई। आज शनिवार सुबह 11 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार आरोपी मानकु राम यादव पिता बलिराम यादव द्वारा अपने मक्का बाड़ी ...