खंडवा नगर: अवैध बूचड़खाना मामले में बजरंग दल का प्रदर्शन, हनुमान चालीसा का पाठ, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
अवैध बूचड़खाना मामले में सख्त कार्रवाई की मांग, बजरंग दल ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन खंडवा। शहर में सामने आए कथित अवैध बूचड़खाना प्रकरण को लेकर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, खंडवा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने इस मामले को धार्मिक आस्था और सामाजिक संवेदनाओं से जुड़ा बताते हुए दोषियों पर सख्त कदम उठाने की अपील की है