बहराइच: पड़री तारा में तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़री तारा में तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह तालाब में शव बरामद हुआ है। 27 अप्रैल से बुजुर्ग लापता था। शुक्रवार सुबह तालाब में शव मिला। पुलिस जांच में जुट गई है।