भादरा: मतदान केंद्र के पास बुजुर्ग से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज
वार्ड 23 के मतदान केंद्र के पास 78 वर्षीय रामस्वरूप मेघवाल से मारपीट व जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप लगा है। पुलिस ने रणवीर भाकर, सुल्तान खाती सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सीओ कुलदीप को सौंपी है। जांच में प्रथम दृष्टया कोई जाहिरा चोट नहीं मिली।