मंडी: जिला मंडी के पंडोह में शुक्रवार को शुरू हुआ चार दिवसीय गुरु का अटूट लंगर- सेवा जत्था इस्नान गुरुद्वारा टाहली साहब अमृतसर
Mandi, Mandi | Mar 22, 2024 इस अटूट लंगर सेवा को होल्ले मुहल्ले के समय मणिकर्ण यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए लगवाया जाता है। जानकारी देते हुए शुक्रवार को सेवा जत्था इस्नान गुरुद्वारा टाहली साहब अमृतसर के सेवादार तरलोचन सिंह उर्फ बिट्टू ने पंडोह में बताया कि शुक्रवार से गुरु के इस चार दिवसीय अटूट लंगर को वाहेगुरु जी की अरदास के साथ आरंभ कर दिया गया है।