मंडी: 18 वर्ष के युवाओं के मतदाता सूची में जोेड़े जा रहे नाम-ओमकान्त ठाकुर एसडीएम सदर
Mandi, Mandi | Mar 22, 2024 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि एक अप्रैल, 2024 को 18 या इससे अधिक आयु के हो रहे युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोडे़ जा रहे हैं ताकि वह आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान कर सकें। उन्होंने बताया कि कोई भी युवा जो 18 वर्ष की आयु का हो वह अपना नाम 4 मई, 2024 तक मतदाता सूची मे दर्ज करवा सकता है।