नाला: जिला परिषद सदस्य वंदना देवी ने कालाझरिया में एक दिवसीय मेले का विधिवत उद्घाटन किया
Nala, Jamtara | Jan 14, 2026 कालाझरिया नदी के पावन तट पर बुधवार अपराह्न 1 बजे एकदिवसीय कालाझरिया मेले का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य बंदना देवी ने विधिवत फीता काटकर तथा नारियल फोड़ कर किया । इस दौरान मेला परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।इस अवसर पर जिप सदस्य बंदना देवी ने कहा कि ऐसे पारंपरिक मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक है|