बिशुनपुरा: दस माह से खराब आरओ मशीन, प्रखंड कार्यालय में पेयजल संकट से लोग परेशान
विशुनपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई आरओ मशीन एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराने वाला फ्रीजर पिछले करीब दस माह से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी के बीच कार्यालय पहुंचने वाले ग्रामीणों के साथ-साथ कर्मियों को भी पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार करीब एक वर्ष पहले विशुनपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में शुद्ध एवं ठंडा