उचकागांव: वृंदावन में माँ और नवजात बच्ची की पिटाई, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन हाजी टोला में कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक महिला और उसकी सात माह की नवजात बच्ची को लाठी-डंडे व लोहे के रड से पीट कर घायल कर दिया। घटना 11 फरवरी की शाम की है जब महिला रविना खातून अपने सात माह की नवजात बच्ची के साथ अकेले घर में थी। दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया।