सिरसागंज: नगर में दूसरे दिन भी जारी रहा सांड पकड़ो अभियान, नगर पालिका की इस कार्रवाई से लोगों को मिली राहत
सिरसागंज नगर की सड़कों पर लंबे समय से दहशत का कारण बने आवारा सांडों के खिलाफ नगर पालिका का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को भी चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. गुरुदत्त सिंह के नेतृत्व में पालिका टीम ने विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिससे आम लोगों को राहत मिलती नजर आई। अभियान के दौरान पालिका कर्मियों द्वारा ‘कैटल कैचर’ की मदद से बाजारों में घूम रहे सांडों को पकड़ा गया।