बागपत: जिला जाट महासभा बागपत ने विशेष जाति के खिलाफ भड़काऊ बयानों पर कार्रवाई के लिए SP को सौंपा ज्ञापन
Baghpat, Bagpat | Jun 17, 2026 बुधवार की दोपहर करीब एक बजे जिला जाट महासभा बागपत के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय बागपत पहुंचे। कहा कि सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों से एक विशेष जाति के विरुद्ध की जा रही आपत्तिजनक एवं भड़काऊ टिप्पणियां सामाजिक भाईचारे को प्रभावित कर रही हैं। महासभा के प्रतिनिधियों ने ऐसे सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।