देवघर: छठ महापर्व पर देवघर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था से लोगों को मिली राहत, छठ व्रतियों ने घाटों पर दिया अर्ध्य
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर देवघर जिला प्रशासन द्वारा की गई ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव का असर शहर में साफ दिखा। दो दिनों तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक और रूट डायवर्जन लागू रहने से शहरवासियों और श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली।उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार की देखरेख में प्रशासन ने पूरे शहर में विशेष यातायात योजना