बरेली: नगर निगम बनाम भाजपा नेता: महेश पांडेय ने 300 घर तोड़ने के लिए लाल निशान लगाने पर CM योगी से की शिकायत
बरेली के सीबीगंज स्थित खलीलपुर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम और स्थानीय जनता के बीच टकराव बढ़ गया है। नगर निगम द्वारा 300 घरों पर लगाए गए लाल निशान के खिलाफ वरिष्ठ भाजपा नेता व विधि विशेषज्ञ महेश पांडेय मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने कार्रवाई को अवैध व जनविरोधी बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है।