नवाबगंज: जान बची तो रिक्शा फिर चली! बाराबंकी में बड़ा हादसा टला
बाराबंकी शहर के पटेल तिराहे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।मंगलवार देर रात करीब 10 बजे नशे की हालत में सड़क पार कर रहे एक रिक्शा चालक के रिक्शे को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि रिक्शा चालक और उसका साथी बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।