बिलग्राम: आदमपुर में नेग न मिलने पर थर्ड जेंडर ने काटा हंगामा,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सांडी थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में नेग न मिलने पर थर्ड जेंडर ने जमकर हंगामा काटा। अर्धनग्न होकर थर्ड जेंडर ने तालियां बजाकर खूब बवाल किया जिससे स्थानीय लोग शर्मसार होते रहे लेकिन थर्ड जेंडर ने किसी प्रकार की कोई गंभीरता नहीं दिखाई। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया है और उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।