कोल: भाकियू भानू के पदाधिकारियों ने ननि पर गलत तरीके से गृहकर लगाने का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त का किया घेराव, ज्ञापन सौंपा
Koil, Aligarh | Jan 27, 2025 संगम विहार कॉलोनी की निवासी भाकियू भानू की महिला पदाधिकारी के मकान पर नगर निगम ने गलत तरीके से गृहकर लगा दिया है। सोमवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त का घेराव किया और एक ज्ञापन दिया है।