छोटी सरवन: पंचायती राज चुनाव: भयमुक्त मतदान के लिए बांसवाडा पुलिस ने दानपुर छोटी सरवन में किया फ्लैग मार्च
आगामी पंचायती राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए बांसवाडा पुलिस सतर्क है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में जिलेभर में निरंतर फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।इस कडी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के नेतृत्व में आम्बापुरा, दानपुर एवं छोटी सरवन कस्बों में फ्लैग मार्च किया गया।