धमतरी: बनियापारा में स्कूटी में सांप घुसने से मचा हड़कंप, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
बता दे कि आज सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब बनियापारा में एक स्कूटी के अंदर सांप घुस गया। वहीं वाहन मालिक द्वारा सर्पमित्र नीरज महाराज को बुलाया गया। जिसके बाद स्कूटी का बोनट पूरा खोला गया। जहाँ से एक सांप निकला। सर्प मित्र ने बताया कि यह असोढिया सांप का बच्चा है, जो जहरीला नहीं होता। वही सांप को पकड़ कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।