होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद ने बरेली में कृष्णा बाई ठाकुर के निधन पर दी श्रद्धांजलि
शनिवार को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी बरेली पहुंचे, जहां उन्होंने महेश्वर पूर्व सरपंच की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती कृष्णा बाई ठाकुर के निज निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद चौधरी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।