बंदरा: बंदरा सभागार में भूमि संबंधी समस्याओं के निष्पादन के लिए हुआ जनता दरबार का आयोजन, चार पुराने मामलों का हुआ निष्पादन
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे तक भूमि संबंधित समस्याओं के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी अंकुर राय की अध्यक्षता में आयोजित इस दरबार में चार पुराने मामलों का निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी अंकुर राय ने बताया कि जनता दरबार में विभिन्न मौजा से नए मामले भी सामने आए।