शिवपुरी नगर: पति ही निकला सगा ‘दुश्मन’: युवक अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार, पत्नी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलरा गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता कविता जाटव का कहना है कि उसका पति, रवि जाटव उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। कविता ने बताया कि उसकी शादी करीब 4 साल पहले रवि के साथ हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी है