जहानाबाद: अरवल मोड़ पर महिला से चैन छीनने के आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
जहानाबाद पुलिस ने चेन स्नेचिंग के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुछ दिन पूर्व अरवल मोड़ के पास एक महिला से चेन छीनने की घटना हुई थी। पीड़िता के परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की। इसके बाद दोनों युवकों को एक नंबर नाका के समीप पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।