सहावर: सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में तमंचे की नोक पर भैंस चोरी का आरोप, पीड़ित थाने के चक्कर काट रहा है
जनपद कासगंज के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र अंतर्गत गांव बस्तौली में तमंचे की नोक पर भैंस चोरी कर ले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित ने दबंगों पर जबरन भैंस ले जाने और धमकाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन उसका आरोप है कि थाने के चक्कर काटने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिल रहा,पीड़ित ने आज शुक्रवार समय करीब 11 बजे पुलिस से शिकायत की है।