आंवला: आंवला में 47 घंटे बाद मिला मासूम का शव, कैबिनेट मंत्री की फटकार के बाद नाले से बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Aonla, Bareilly | Jul 30, 2026 आंवला में 47 घंटे की तलाश के बाद एक मासूम दिव्यांग बच्चे का शव नाले से बरामद किया गया है। यह बरामदगी गुरुवार दोपहर 3 बजे हुई, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। कैबिनेट मंत्री की फटकार के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई तेज की थी।मौके पर नायब तहसीलदार दीप्ति पाल, चेयरमैन, ईओ और कोतवाल बीनू सिंह मौजूद थे। परिवार को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई।