पिपरई: ओर रेलवे स्टेशन के केबिन में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाई, पिपरई पुलिस ने मर्ग कायम किया
मिली जानकारी के अनुसार सेमरी टंकी निवासी रवि यादव ने शनिवार को रात लगभग आठ बजे पुलिस को सूचना दी सेमरी टंकी निवासी सतपाल यादव उम्र 30 वर्ष ने शनिवार को शाम के समय ओर रेल्वे स्टेशन के केबिन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है उक्त प्रकरण में पिपरई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।