चाईबासा: सदर अस्पताल, चाईबासा में पहली बार सफलतापूर्वक आधुनिक कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट (Implanon NXT) प्रत्यारोपण की हुई शुरुआत
जिले में पहली बार कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट (Implanon NXT) का सफल प्रत्यारोपण किया है। स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं के अनुरूप, यह अत्याधुनिक चिकित्सा प्रक्रिया डॉ. पौलीना मुंडू एवं उनकी समर्पित मेडिकल टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई। चिकित्सीय विशेषज्ञों के अनुसार यह एक अत्यंत आधुनिक, सुरक्षित एवं दीर्घकालिक गर्भनिरोधक विधि है।