हज़ारीबाग: “भारतीय परंपराओं में प्रबंधन” विषय पर विशेष व्याख्यान
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में MERU के तत्त्वाधान में “Management in Indian Tradition” विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता IIM तिरुचिरापल्ली के निदेशक प्रो. पवन कुमार ने कहा कि गीता, वेद और भारतीय शास्त्र आधुनिक प्रबंधन को नई दिशा दे सकते हैं।कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इसे छात्रों के लिए उपयोगी बताया।