हज़ारीबाग: हजारीबाग में दिखा दुर्लभ धनेश, इसका दिखना माना जाता है शुभ
हजारीबाग का जंगल “Important Bird Area” घोषित है और यहां की जैव-विविधता देशभर में अद्वितीय मानी जाती है।इस वीडियो में देखें—दुर्लभ धनेश (Hornbill) का दीदार, जिसे देखने को शुभ माना जाता है।पर्यावरणविद् मुरारी सिंह बताते हैं कि धनेश न सिर्फ सुंदर है, बल्कि अपने घोंसले को साफ रखने वाला पक्षी भी है। इसकी मौजूदगी जंगल की सेहत का संकेतक मानी जाती है।