हज़ारीबाग: हजारीबाग स्टेशन पर व्यक्ति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुई शिनाख्त
हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई,जहां 65–70 वर्षीय विनय कुमार सिंह ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।मृतक के पॉकेट से बरामद सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी इच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है और परिवार से माफी भी मांगी है।पुलिस,RPF और मुक्तिधाम सेवा संस्थान के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया